बिहार

सोशल मीडिया पर पिस्टल और देसी कट्टा के साथ वायरल हुआ फोटो, पुलिस बोली होगी कार्रवाई

अररिया, रंजीत ठाकुर अररिया जिले में हथियार के साथ तस्वीर वायरल करने के मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी है,लेकिन इसके बावजूद युवाओं में इसका क्रेज कम नहीं हो रहा है। ताजा मामला भरगामा थाना क्षेत्र का है। जहां तीन युवक ने अवैध हथियार के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अवैध हथियार के साथ युवक का फोटो देखते हीं पुलिस एक्टिव हो गया है। सोशल मीडिया पर तीन युवक की पिस्टल एवं देसी कट्टा के साथ फोटो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। सोशल मीडिया पर वायरल किया गया फोटो में तीन युवक बैठा दिख रहा है

जिसके आगे में लगा टेबल पर अंग्रेजी शराब और नाश्ता सहित एक पिस्टल एवं 20 जिंदा कारतूस तथा एक देसी कट्टा एवं 05 जिंदा कारतूस नजर आ रहा है। फोटो वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। तीनों युवक भरगामा थाना क्षेत्र के सिमरबनी पंचायत का रहने वाला बताया जाता है। इधर,फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा का कहना है कि उक्त फोटो वायरल का मामला संज्ञान में आया है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। लेकिन,लोगों को ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने से बचनी चाहिए। बताया जाता है कि इलाके में अपनी दबंग छवि दिखाने के लिए युवक ने ऐसा किया था,लेकिन अब उसे जेल जाना पड़ेगा.

Advertisements
Ad 1

बता दें कि सोशल मीडिया पर मनचले युवकों द्वारा अवैध हथियार के साथ फोटो एवं वीडियो लगातार वायरल किया जा रहा है। फिर भी पुलिस ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकामयाब साबित हो रही है। जिसके कारण बेखौफ अपराधियों द्वारा वीडियो बनाने का तथा फोटो क्लिक करवाने का यह सिलसिला रुकता नजर नहीं आ रहा है। मालूम हो कि बीते तीन-चार दिनों से लगातार भरगामा में कई आदतन अपराधी हथियार लहराते हुए वीडियो बनाकर तथा फोटो क्लिक करवाकर सोशल मीडिया साइट्स पर अपलोड कर रहा है। जानकारी अनुसार सबसे पहले दिन रविवार को किसी गोविन्द कूमत नामक युवक के फेसबुक आईडी पर अवैध देसी कट्टा लहराते हुए वीडियो वायरल किया गया था।

जबकि दूसरे दिन सोमवार को किसी संदीप सुमन नामक युवक के फेसबुक आईडी से अवैध देसी कट्टा लहराते हुए फोटो वायरल किया गया था। जबकि तीसरे दिन बुधवार को भी किसी मनीष पासवान नामक युवक के फेसबुक आईडी से एक फोटो वायरल किया गया है। इस फोटो में तीन युवक बैठा दिख रहा है। परन्तु बैठे युवक के आगे में लगा टेबल पर अंग्रेजी शराब,नाश्ता सहित एक पिस्टल एवं 20 जिंदा कारतूस तथा एक देसी कट्टा एवं 05 जिंदा कारतूस नजर आ रहा है। हालांकि,उक्त वायरल तस्वीर या वीडियो की पुष्टि न्यूज़ क्राइम 24 नहीं करता है। लेकिन,लोग उक्त सभी युवक का फोटो एवं वीडियो का जांच करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कि स्थानीय भरगामा थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी अमित रंजन का कहना है कि उक्त सभी वायरल फोटो एवं वीडियो की जानकारी मिली है स्थानीय पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

error: