बिहार

अररिया जिला पदाधिकारी, श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत की गई

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया जिला अंतगर्त दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर आज जिला पदाधिकारी, श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति एवं विधि व्यवस्था की बैठक समाहरणालय स्थित परमान सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अपर समाहर्त्ता राजमोहन झा, अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया एवं फारबिसगंज, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष सहित अररिया जिले के सभी पूजा समिति के सदस्यगण, शाति समति के सदस्यगण, प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन में शांति समिति के सदस्यों, प्रबुद्ध नागरिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि हमेशा के भांति आपका सहयोग अपेक्षित है। उन्होंन कहा कि दुर्गा पूजा के साथ-साथ आगामी सभी त्यौहार भी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

माहौल दूषित करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को चिन्हित करते हुए जिला प्रशासन को सूचना देने का भी अनुरोध किया गया। बैठक में उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने एक-एक करके अपने पूर्व के अनुभवों को साझा किया तथा महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये। सभी सदस्यों ने पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिया। वहीं विधि व्यवस्था की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आसूचना तंत्र को सुधृढ़ एवं सक्रिय रखें, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता मूलक कार्रवाई करें।

पदाधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर सतत कड़ी निगरानी रखने एवं अफवाहों का त्वरित खंडन करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में विधि व्यवस्था को लेकर किये गये कार्यों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडाल एवं विसर्जन जुलूस हेतु लाइसेंस अनिवार्य है, जिसमें सभी प्रकार के टर्म एवं कंडीशन साफ-साफ अंकित करने का निर्देश दिया गया। पर्व के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिये। साथ ही आप सीसीटीवी कैमरे की नजर में हैं, से संबंधित पोस्टर भी पूजा पंडाल में लगाने का निर्देश दिया गया।

Advertisements
Ad 1

वॉलिंटियर्स को आई कार्ड भी देने का निर्देश दिया गया, जिससे उपद्रवियों पर कड़ी निगाह रखी जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा के दौरान पूरी सतर्कता एवं सावधानी बरतें। छोटी-छोटी घटनाओं को भी नजर अंदाज नहीं करें और ससमय आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कहा कि किसी भी पूजा समिति द्वारा विसर्जन जुलूस निर्धारित मार्ग पर ही निकले, इसे हरहाल सुनिश्चित करावें। उन्होंने कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सुगम ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करावें।

पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित थाना क्षेत्र में मधनिषेध को हर हाल में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि जिला संयुक्त आदेश द्वारा सभी चिन्हित स्थलों पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं शसस्त्र बलों की प्रतिनियिुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को निदेशित किया गया है कि वे दिनांक 21.10.2023 के अपराह्न से 24.10.2023/विसर्जन पूर्ण होने/स्थिति सामान्य होने तक अपने निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहेंगे। इस अवधी में समाहरणालय स्थित आत्मन सभा कक्ष में जिला नियंत्रण दूरभाष संख्या 06453-222309 पर कार्यरत रहेगा।

इसके प्रभार में श्री आकिव वक्कास, जिला नियोजन पदाधिकारी, अररिया हरेंगे। वहीं वरीय प्रभार में श्री देवेन्द्र प्रताप शाही, विशेष कार्य पदाधिकारी, अररिया रहेंगे। इसी प्रकार अनुमंडल नियंत्रण कक्ष अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं फारबिसगंज के क्रमश: 06453-222070 एवं 06455-295202 पर कार्यरत रहेगा। पर्व के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे एवं भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था संधारण तथा संयुक्त आदेश में दिये गये दिशा-निर्देशों का अनुपालन हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे। स्मपूर्ण जिला के विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में श्री राजमोन झा, अपर समाहर्ता, अररिया एवं पुलिस उपाधीक्षक (मु0), अररिया रहेंगे।

Related posts

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण

error: