बिहार

रेल पुलिस पटना की 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई, 8 लोग गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रेल पुलिस पटना द्वारा बीते 24 घंटे के भीतर विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सघन जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
रेल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्पाद अधिनियम के तहत 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चोरी के मामलों में 05 अभियुक्तों को पकड़ा गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 06 लीटर विदेशी शराब और 05 चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

Advertisements
Ad 1

रेलवे स्टेशन दानापुर के प्लेटफॉर्म संख्या–01 से 06 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। रेलवे स्टेशन राजेंद्र नगर पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे 01 अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। रेलवे स्टेशन सासाराम पर ट्रेन संख्या 18612 में शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। रेलवे स्टेशन पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या–01 से चोरी के 05 मोबाइल फोन के साथ 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। रेल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: