बिहार

पटना पुलिस ने आपराधिक घटना की साजिश की विफल, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार; एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में पटना पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए संभावित आपराधिक घटना की योजना को विफल कर दिया। पुलिस ने हथियार के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर की रात करीब 8 बजे मेहंदीगंज थाना को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार लेकर इलाके में घूम रहे हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, एक देशी कट्टा, दो मोबाइल फोन और 14,500 रुपये नकद बरामद किए। मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक का पूर्व आपराधिक इतिहास भी पाया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई एवं अनुसंधान किया जा रहा है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलजा ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।

Related posts

मानदेय समेत मांगों को लेकर रसोइयों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

पुनपुन नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक बचा, दिव्यांग किशोर की तलाश जारी

कई दिनों बाद पुनपुन नदी पुल से गुजरी गया-पटना सवारी ट्रेन, यात्रियों में खुशी

error: