बिहार

भादो अमावस्या महोत्सव में दादी मय हुआ पटना सिटी

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) श्री रानी सती दादी जी पटना न्यास ट्रस्ट द्वारा आयोजित भादोवदी अमावस्या महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को संपूर्ण पटना सिटी दादी मय हो उठा। अहले सुबह घंटा-घड़ियाल और नगाड़ों की गूंज के बीच दादी जी की भव्य मंगल आरती की गई। अचारी लखनलाल शर्मा एवं हरिओम शास्त्री की देखरेख में दादी जी को केसर और गुलाब जल से स्नान कराया गया।

आयोजन स्थल मिरचाई गली स्थित मंदिर प्रांगण में मारवाड़ी समाज की महिलाएं राजस्थानी परंपरागत वेशभूषा में हाथों में मेहंदी सजाए, पूजा की थाली लिए दादी जी का दर्शन करने पहुंचीं। रोली से स्वास्तिक बनाकर, अक्षत, नारियल, पुष्प व पुए के साथ दादी जी को जात चढ़ाई गई। दादी जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया तथा 56 भोग व सावामणि अर्पित किए गए। तेरह सतियों को चुनरी भी चढ़ाई गई।

Advertisements
Ad 1

पूजा व्यवस्था सौरभ झुनझुनवाला, अमन झुनझुनवाला और कन्हैया झुनझुनवाला द्वारा संभाली गई। इस अवसर पर 1100 सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक मंगल पाठ किया, जिसे स्वर दिया वाराणसी की पायल अग्रवाल ने। मंगल पाठ के बीच महाप्रसाद का वितरण हुआ और दादी जी का खजाना आकर्षण का केंद्र रहा।

महोत्सव में बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव तथा पटना की महापौर सीता साहू ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। आए हुए भक्तों का स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात भरतिया, सचिव मनोज झुनझुनवाला और राजेश चौधरी ने किया। इस मौके पर नारायणी महिला मंडल, मंगल सखी समूह और मारवाड़ी महिला समिति की सदस्याएं सक्रिय रहीं। महोत्सव की सफलता में सुभाष झुनझुनवाला, पुरुषोत्तम पोद्दार, ईश्वर लाल अग्रवाल, सुनील बंका, सुरेश चौधरी, संजीव देवड़ा, अनिल सुल्तानिया, अमित झुनझुनवाला और राजेश कमलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

मां कामाख्या दर्शन से इच्छाओं की पूर्ति होता है

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

error: