पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब विधान सभा श्रेत्र में ऐतिहासिक बंद रहा।चुनाव आयोग की जन विरोधी नीति, बढ़ते अपराध, व्यवसाई एवं आमजनों की हत्या, मजदूर – किसान विरोधी नीति के विरुद्ध महागठबंधन के द्वारा संपूर्ण पटना साहिब विधानसभा बंद रहा है।
बंदी के दौरान सभी व्यवसायियों ने इस बंदी को सफल बनाने के लिए अपने इच्छा से अपना प्रतिष्ठान बंद रखा। मुख्य बाजार मच्छरहट्टा, कपड़ा मंडी राम बाग, चौक, मंडी मारूफगंज, महराजगंज, मीना बाजार, गाय घाट सम्पूर्ण तरह से बंद रहा।
सुबह से ही महागठबंधन के नेता लोग अपनी अपनी पार्टी के झंडा के साथ रोड पर पहुंच चुके थे। इस बंदी में कांग्रेस पार्टी से राज कुमार राजन, परवेज अहमद, मो.हनीफ शेख, सुजीत कसेरा, रतनदीप राय,फैजुल रहमान, अशोक यादव, फिरोज हसन, सतीश यादव, राजद से बलराम चौधरी, प्रो.इकबाल अहमद, मो.पिंकु, रजनीश राय, शिव मेहता, मो.जावेद, सीपीआई से देवरतन प्रसाद, शंभु शरण प्रसाद, केसरी कुमार, माले से रामनारायण सिंह के साथ साथ सैकड़ों लोग शामिल रहे।
