पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पारस एचएमआरआई पटना की ओर से रविवार 25 जनवरी को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 448 मरीजों ने विभिन्न जांचों और अनुभवी डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान बीपी, आरबीएस, स्पाइरोमेट्री, बीएमडी, आई स्कैनिंग, डेंटल स्क्रीनिंग सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही सभी प्रकार की लैब और रेडियोलॉजी सेवाओं पर 50 प्रतिशत की छूट भी दी गई। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक पारस एचएमआरआई परिसर में किया गया। इस अवसर पर पारस एचएमआरआई के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि पारस एचएमआरआई आम जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल और मरीजों के बीच विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं। आगे भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी को शुभकामनाएं भी दीं।
