बिहार

ब्लेंडेड लर्निंग एवं अकादमिक प्रबंधन प्रणाली पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

पटना, अजित : बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एक दिवसीय ब्लेंडेड लर्निंग एवं अकादमिक प्रबंधन प्रणाली पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन के समन्वय के साथ पठन-पाठन और प्रशिक्षण देने के गुर सिखाये गए. भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में 70 शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया.

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में ब्लेंडेड लर्निंग पर बोलते हुए भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रोजेक्ट के मुख्य अन्वेषक डॉ. सुदीप मारवाहा ने कार्यशाला के उद्देश्य बताते हुए कहा ब्लेंडेड लर्निंग प्रोग्राम के अंतर्गत सेंट्रलाइज्ड टीचिंग सिस्टम, संचार तंत्र का विकास, छात्रों के तमाम डाटा का संग्रहण तथा प्रोग्रेस ट्रैकिंग, डिजिटल यंत्रों का उपयोग, कोर्स कंटेंट का संग्रहण जैसे कई महत्वपूर्ण तकनीक का उपयोग शिक्षक करेंगे. इस प्रोजेक्ट के तहत विश्वविद्यालय के शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारीयों एवं छात्रों को बी.एल.पी. के माध्यम से ऑफलाइन और ऑनलाइन लर्निंग के बीच सामंजस्य स्थापित कर शिक्षा देने को प्रोत्साहित करना है.

Advertisements
Ad 1

निदेशक अनुसंधान डॉ. विशेष कुमार सक्सेना ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल उपकरणों का सही उपयोग करने से न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हो सकता है बल्कि छात्रों की सीखने की प्रक्रिया को भी अधिक रोचक और प्रभावशाली बनाया जा सकता है. कार्यक्रम में डॉ. शिवराज सिंह, डॉ. मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: