बिहार

स्कूल के पास खुले सरिए और गड्ढों से हादसे का खतरा

पटनासिटी, रॉबीन राज। चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतू लाल लेन स्थित एक गली इन दिनों बदहाल स्थिति में है। नाला निर्माण कार्य के कारण सड़क कई दिनों से खोदी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गली में कभी मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया जाता है तो कभी गड्ढे खुले छोड़ दिए जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब इसी गली में एक स्कूल भी संचालित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही के कारण बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी गली में एक मकान के बाहर एक पोल से निकला लोहे का सरिया भी राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।

Advertisements
Ad 1

संकरी गली होने के कारण पैदल चलने वाले लोग, खासकर बच्चे और बुजुर्ग, इस खुले और नुकीले सरिए से चोटिल हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सरिया काफी दिनों से बाहर निकला हुआ है, मार्ग को बार-बार बंद कर देना और आसपास सुरक्षा के कोई स्पष्ट इंतजाम न होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। अब सवाल यह उठता है कि स्कूल के समीप इस तरह की लापरवाही और बार-बार गली की बदहाल स्थिति की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: