बिहार

रेड क्रॉस मातृ-शिशु कल्याण केंद्र के सामने खुला मैनहोल, हादसे का खतरा…

पटनासिटी, रॉबीन राज। रेड क्रॉस सोसाइटी, पटना सिटी शाखा मातृ-शिशु कल्याण केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने सड़क पर खुला मैनहोल लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशुओं के साथ परिजन, मरीज और आम राहगीर आवाजाही करते हैं, ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

Advertisements
Ad 1

मैनहोल को केवल एक लकड़ी के सहारे अस्थायी रूप से ढकने की कोशिश की गई है, जो पूरी तरह असुरक्षित है। दिन में तो किसी तरह दिखाई दे जाता है, लेकिन रात के समय यह खुला मैनहोल दुर्घटना को खुला निमंत्रण दे रहा है, लेकिन इसपर किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा हैं। सवाल यह उठता है कि अगर किसी गर्भवती महिला, बच्चे या राहगीर के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी. नगर निगम की, संबंधित विभाग की या स्थानीय प्रशासन की?

Related posts

नरपतगंज में अमन-चैन के साथ मनाई गई बकरीद, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

गर्म कुंड के पानी को ठंडा कर दिया था गुरु नानक देव जी महाराज

शेखपुरा डीएम का अरियरी में औचक निरीक्षण, मनरेगा में मिली गड़बड़ी, अफसरों को फटकार, कार्रवाई के निर्देश

error: