फुलवारी शरीफ, (न्यूज क्राइम 24) आज प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ में रामलला जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. नन्हे मुन्ने छोटे-छोटे बच्चों बच्चों ने रामायण की झांकी पेश कर सबका मन मोह लिया.
छोटे बच्चों ने श्री राम सीता हनुमान का मनमोहक रूप धारण कर साक्षात् प्रस्तुति से अपनी कला प्रतिभा की झलक पेश की . शिक्षिका नीतू शाही ने बताई की आज पढ़ा कर बच्चों को एक माह की गर्मी की छुट्टी हो गई है. इसलिए आज सुखद शनिवार के तहत प्रभु श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया. बच्चों को इस तरह के प्रोग्राम का इंतजार रहता है.
रामलला का मनमोहक रूप में क्लास दो के बच्चे हिमांशु कुमार, मां सीता के रूप में ब्यूटी कुमारी वर्ग वन की छात्रा , प्रभु हनुमान के रूप में जीत कुमार वर्ग दो के छात्र. सभी बच्चें बहुत सुंदर से अपनी प्रस्तुति दी.सभी बच्चें प्रभु राम जी के जन्मदिन धूमधाम से मनाया और राम जी के आने की खुशी में डांस और गीत गाए. शिक्षिका द्वारा प्रभु श्री राम की कहानी भी सुनाया गया. इस तरह से संस्कृति कार्यक्रम करने से बच्चों को अपने संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त होती है ,बच्चो को रोज स्कूल आने का मन भी करता है साथ-साथ पढ़ाई से मन भी उबाऊं नही होता है.
