बिहार

अररिया डीएम के निर्देश पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का किया गया स्थली निरीक्षण

अररिया(रंजीत ठाकुर): गुरुवार को अररिया जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने तथा जिले में न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के स्थलीय निरीक्षण हेतु पदाधिकारियों को जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में जांच तथा निरीक्षण हेतु भ्रमण करने का आदेश दिया गया है। साथ ही साथ निरीक्षण प्रतिवेदन जिला मुख्यालय में निर्धारित समय पर उपलब्ध कराने का भी निदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं में हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली नाली योजना, पंचायत में प्राथमिक एवं माध्यमिक तथा उच्च विद्यालय का निरीक्षण, छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, भवन की स्थिति, छात्र एवं छात्राओं के शौचालय, पेयजल, मध्यान भोजन की गुणवत्ता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक छात्रावास में छात्रावास का निरीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की उपस्थिति एवं मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण, सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत सभी पेंशन योजनाओं की स्थिति, आपूर्ति के क्षेत्र में खाद्यान्न भंडारण का निरीक्षण, खाद्यान्न की गुणवत्ता की स्थिति, मनरेगा योजनाओं के अद्यतन स्थिति की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना की अद्यतन स्थिति, पंचायत सरकार भवन की स्थिति का निरीक्षण, भू-राजस्व मामले से संबंधित प्राप्त शिकायत का अवलोकन एवं निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया है।

Advertisements
Ad 1

उक्त निर्देश के आलोक में संबंधित प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा योजनाओं की गहन जांच की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा जोकीहाट प्रखंड के पंचायत चिरह अंतर्गत किशनपुर, ककली का निरीक्षण किया गया। किशनपुर, ककली में जनवितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा लाभुकों के खाद्यान वितरण में गडबड़ी पाया गया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जनवितरण प्रणाली विक्रेता से सप्ष्टीकरण की मांग करने का निर्देश दिया गया।वार्ड संख्या 05 में आंगनबाड़ी केन्द्र निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बच्चों को पोशाक का वितरण नहीं किया गया है तथा पठन-पाठन कार्य संतोषजनक नहीं रहने के कारण एलएस एवं सीडीपीओ को एक सप्ताह के अंदर बच्चाों को उनीफॉर्म में तथा पठन-पाठन का कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दवा का रख-रखाव एवं आवश्यक संसाधन संतोषजनक नहीं है। जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को सभी आवश्यक संसाधन सुलभ कराने का निर्देश दिया गया। किशनपुर में नल का जल आपूर्ति का निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बहुत से घरों में पानी की आपूर्ति नहीं है मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को सर्वे कर अविलंब कनेक्शन सुलभ कराने का निर्देश दिया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिरह के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्ग आठ में 94 बच्चें नामांकित हैं, परन्तु बच्चों की उपस्थिति बहुत ही कम पाया गया साथ ही साथ पठन-पाठन की व्यवस्था भी सही नहीं पाये जाने के कारण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय प्रधान से स्पष्टीकरण की मांग करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड बनाने के लिए शेखपुरा में विशेष शिविर

देवेंद्र कुमार उर्फ छोटू मुखिया हत्याकांड में सांसद राजाराम सिंह समेत सभी आरोपी बरी

हथियार का भय दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

error: