बिहार

रामनवमी पर भक्तो कोसर्व जन कल्याण समिति द्वारा निःशुल्क ठंडा पेय जल का वितरण

फुलवारी शरीफ, (न्यूज क्राइम 24) रुकानपूरा बेली रोड महिमा मंदिर के पास सर्व जन कल्याण समिति अम्बेदकर पथ , पटना-14 तपिश गर्मी को देखते हुए रामनवमी के अवसर पर संयुक्त रूप से भंडारा एवं निःशुल्क ठंडा पेय जल का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया. मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर मंदिर को फूलों एवं महावीरी पताको से आकर्षक सजावट की गयी.

Advertisements
Ad 1

इसके आलावा नवरात्रा पर कुआंरी कन्या पूजन एवं भोजन कराया गया. इस दौरान श्रीराम का नारा गूंजमान हो रहा था.काफी संख्या में भक्त भंडारा का प्रसाद एवं ठंडा जल ग्रहण किए. समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ‘टिकल’, सचिव शशि कुमार सिन्हा, कुमार विवेक, कृष्णा मुखर्जी, मिथिलेश कुमार सिन्हा, रमेश चन्द्र राणा, निर्मल कुमार, सतीश पासवान, अनिल कु० सिन्हा, एन० के० गुप्ता सहित मंदिर कमिटि के किशोर कुमार, विनोद यादव एवं उमेश ठाकुर अन्य गणमान्य लोग सेवारत रहे.

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

error: