बिहारराजनितिक

मौक़ापरस्त राजनीति के जनक के रुप में याद किये जाएँगे नीतीश कुमार : आप

पटना, (न्यूज क्राइम 24) आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा तथा प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने नीतीश कुमार के फिर से एक बार पाला बदलने के फ़ैसले की घोर निंदा करते हुए कहा कि जब भी बिहार की राजनीति की चर्चा होगी तो नीतीश कुमार को मौक़ापरस्त राजनीति के जनक के रूप में याद किया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

आप नेताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कल तक जो नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार बने फिर रहे थे और बीजेपी को देश और समाज के लिये ख़तरनाक बता रहे थे आज ख़ुद ही बीजेपी के वाशिंग मशीन में धुलने के लिये लालायित हैं। प्रधानमंत्री का सपना देखने वाले व्यक्ति का चाल और चरित्र अब जनता के सामने आ चुका है और आने वाले लोकसभा के चुनाव में जनता इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: