पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद मंगलवार को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ नई सरकार के 26 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नई एनडीए सरकार में भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं जिसमे सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हैं।
नीतीश कैबिनेट में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली:-
भाजपा : 14 मंत्री
जदयू : 8 मंत्री
लोजपा (रामविलास) : 2 मंत्री
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा : 1 मंत्री
राष्ट्रीय लोक मोर्चा : 1 मंत्री शामिल हैं।
वहीं आपको बतादें की विभागों का बंटवारा बाद में किया जाएगा। गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।
