बिहार

निशांत कुमार के राजनीति में आने से युवाओं में नई उम्मीद : नागेश्वर स्वराज

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र ई. निशांत कुमार के जनता दल (यू) में विधिवत शामिल होने से बिहार की राजनीति में नई हलचल और उत्साह का माहौल बना है. सामाजिक और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न संगठनों ने इसे राज्य की राजनीति में नई पीढ़ी के नेतृत्व के उभार के रूप में देखा है। ग्रेटर पटना फाउंडेशन के अध्यक्ष, सरदार पटेल–दशरथ मांझी स्मृति एवं अंतरराष्ट्रीय सामाजिक शोध अभियान के संयोजक तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने शिष्य नागेश्वर सिंह स्वराज ने ई. निशांत कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि उनका सक्रिय राजनीति में प्रवेश बिहार की राजनीति में नई ऊर्जा, नई सोच और नई उम्मीदों का संदेश लेकर आया है।

Advertisements
Ad 1

नागेश्वर स्वराज ने कहा कि आज बिहार की युवा पीढ़ी राजनीति में सकारात्मक बदलाव और मजबूत नेतृत्व की अपेक्षा रखती है. ऐसे समय में ई. निशांत कुमार का सार्वजनिक जीवन में आना युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन, विकास और जनसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए राज्य के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में अब नई पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी समय की मांग है. युवा नेतृत्व ही राज्य को नई ऊर्जा और नई गति दे सकता है. ई. निशांत कुमार का यह कदम इसी परिवर्तन की शुरुआत का संकेत है. नागेश्वर स्वराज ने कहा कि ई. निशांत कुमार से बिहार के युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को बड़ी उम्मीदें हैं. उन्होंने उनके उज्ज्वल, ऊर्जावान और जनसेवा से परिपूर्ण राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका यह कदम बिहार की राजनीति में नई चेतना और नई उम्मीदों का संचार करेगा।

Related posts

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर रची खौफनाक साजिश, प्रेमियों संग मिलकर महादेव की कर दी हत्या!

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय में हुआ विशेष कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व एम्स पटना में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम को लेकर कार्यशाला

error: