बिहार

नरपतगंज के एक गांव में छठव्रतियों के बीच न्यूज़ क्राइम- 24 की टीम जाने वोटरों की राय

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज विधानसभा के सीमावर्ती पंचायतों में आस्था का महापर्व छठ पुजा को लेकर न्यूज़ क्राइम 24 की टीम जब छठवर्तियों की हाल जानने सोमवार को अस्थाई बनाये घाटों के समीप पहुंचा जहां उपस्थित महिला श्रद्धालुओं से मुलाकात हुई। महिलाओं से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के संबंध में जानने का प्रयास किया तो सभी महिलाओं ने कहा कोई जाति नहीं,कोई धर्म नहीं, कोई दल नहीं ,अबकी बार निर्दलीय प्रत्याशी श्रवण कुमार दास ही नरपतगंज विधानसभा के विधायक बनेंगे और हमलोग वोट भी करेंगे। उन लोगों ने कहा बीते दिनों हम लोगों के क्षेत्र में भयानक बाढ़ का स्थिति उत्पन्न हुआ था। हम लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए थे।

Advertisements
Ad 1

सभी दल के नेता पार्टी के टिकट लेने में व्यस्त थे। वैसी स्थिति में श्रवण कुमार दास ने रक्षक बनकर हम सबों का मदद किया। यहां तक की क्षेत्र के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में अपने निजी कोस से खाने पीने का शिविर तक चलवाया वैसे इंसान को अगर हम लोग वोट नहीं देते हैं तो उनके साथ अन्याय होगा। यह कहानी कहीं और का नहीं बल्कि सीमावर्ती पंचायत मानिकपुर का है। जहाँ महिलाओं ने कहा आस्था का महापर्व छठ पूजा आज है दूसरा महापर्व 11 नवंबर को है जो लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर अच्छे भविष्य का निर्माण करेंगे। इसके बाद न्यूज़ क्राइम की टीम निर्दलीय प्रत्याशी श्रवण कुमार दास के निवास पर पहुंचा जहां मुलाकात उनके धर्मपत्नी सह अररिया जिला पार्षद उपाध्यक्ष चांदनी देवी से हुई उन्होंने बताइ की क्षेत्र के जनता ने ही श्रवण जी को उम्मीदवार बनाया है और जनता ने ही उन्हें अपना मत देकर विधायक बनाकर क्षेत्र का अनेकों विकास करेंगे। सबका मालिक जानता है।

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

error: