बिहार

पटना साहिब में एनडीए के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) छठ पर्व के समाप्त होते ही पटना साहिब विधान क्षेत्र में एनडीए के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले 20 वार्डों में से एक दर्जन से अधिक वार्डों में चुनाव कार्यालय खोला जा चुका है। बचे वार्डों में कार्यालय खोलने का काम जारी है। वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की टोली एनडीए प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने जुट गई है। शक्ति केंद्र और बूथ स्तर की कमिटियां भी सक्रिय हो गई हैं।

Advertisements
Ad 1

इस संबंध में इलेक्शन एजेंट दिनेश पटेल ने अज यहां बताया कि वार्ड संख्या 54 में बजरंगपुरी, 5 में नबाव बहादुर रोड, 61 में पक्की गौरैया, वार्ड 67 में हाजीगंज,71 में बाल्टी फैक्ट्री, ,72 में दीदारगंज थाना के निकट, 61 में मंशा राम का अखाड़ा, वार्ड 65 में ख़ांजेकला, 66 में ओपी साह सामुदायिक भवन के निकट,, 62 ए चौकशिकारपुर, 69ए दलहट्टा, 69 सावरचक , वार्ड 68 में चैनपुरा, 62 बी बाहरी बेगमपुर और वार्ड 63 में हजारी मोहल्ला कार्यालय की स्थापना कर दी गई है। इधर एनडीए उम्मीदवार रत्नेश कुशवाहा सघन जन संपर्क अभियान चला रहे हैं। क्षेत्र के अधिकांश इलाकों का वे दौरा कर डबल इंजन की सरकार की पुनर्स्थापना के लिए कमल पर मुहर लगाने की अपील कर रहे हैं। कल शाम और आज तड़के प्रातः श्री कुशवाहा ने एक दर्जन से अधिक घाटों का भ्रमण किया और लोगों से मुलाकात की।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: