बिहार

घायल होने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है मिलने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग

गया(न्यूज क्राइम 24): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने गया के मदनपुर टिकारी गांव में गैस सिलिंडर ब्लास्ट में दर्जनों लोगों के घायल होने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने स्वंय गया के अनुग्रह नरायण मैडिकल कॉलेज जाकर घायलों से मुलाकात की और उनका हाल जानने के साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
श्री चिराग ने घायलों के परिजनों, इलाज कर रहे डॉक्टरों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से भी बात से भी बात की। डॉक्टरों से जहां उन्होंने बेहतर इलाज की दरख़्वास्त की वहीं प्रशासनिक अधिकारियों से भी हर संभव मदद की अपील की।

Advertisements
Ad 1

घायलों और उनके परिजनों की हालत देख श्री चिराग काफी भावुक और विचलित दिखे। श्री चिराग ने कहा कि इस घटना से वे बेहद चिंतित हैं। जिस तरीके से लोगों के शरीर पर जख़्म उभरे हैं, उसकी पीड़ा को शब्दों में बायां करना मुश्किल है। बस ईश्वर से यही प्रार्थना है की जख़्म जल्दी भरे और सभी पीड़ित लोग जल्द-जल्द स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट आएं। इस आशय की जानकारी लोजपा (रा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने दी।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: