अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड सह अंचल मुख्यालय में शनिवार को नवनिर्वाचित विधायक देवंती यादव ने निरीक्षण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार एवं अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार के साथ एक बैठक आहूत की।
बैठक के दौरान अंचल कार्यालय में चल रहे जमीन से जुड़े मामले का जानकारी लेते हुए सीओ रविन्द्र कुमार को कहा जल्द से जल्द लोगों की जमीन से संबंधित मामले का निपटारा करें। वहीं विकास के मुद्दे पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार से कहा विकास की गति को सभी पंचायत में निरीक्षण कर तेजी में तेजी लावें कहा सोलर स्ट्रीट लाइट नल जल, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता आदि अन्य विकासशील मामले का जांच करते हुए गुणवत्ता पूर्ण कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दे। उस दौरान विधायक ने उपस्थित आम जनमानस की बातों को सुनते हुए अधिकारी से 24 दिसंबर को सभी कर्मी व अधिकारी के साथ बैठक करने के लिए कहा है। भ्रष्टाचार और रिश्वत के मुद्दे पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए श्री यादव ने कहा बैठक करते हैं अधिकारी व कर्मी को एक बार समझा कर मौका देंगे मान गए तो ठीक है नहीं तो संबंधित कर्मी और अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा जाएगा।
