बिहार

फर्जीवाड़ा कर जमीन का पंचनामा शेड्यूल बनाने का नरेश यादव ने लगाया आरोप!

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज अंचल अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के मौज मानिकपुर में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मानिकपुर गांव, वार्ड-09, थाना फुलकाहा, निवासी नरेश यादव पिता स्वर्गीय चानन यादव ने अंचल पदाधिकारी नरपतगंज को आवेदन देकर कहा है कि लगभग 70 वर्ष पूर्व से खाता संख्या-35, खेसरा संख्या-1840 एवं 1843 रकवा 22 डिसमिल पर मेरे पूर्वजों के नाम सिकमी बना हुआ है। जिस पर आज तक घर और मकान बना हुआ है।उसी जमीन का फर्जी तरीके से पंचायत प्रतिनिधि के द्वारा गवाह का फर्जी हस्ताक्षर कर दूसरे के नाम जमीन का पंचनामा शेड्यूल बनाकर नामांतरण के लिए नरपतगंज अंचल कार्यालय में आवेदन किया है।

पीड़ित नरेश यादव ने कहा इसकी जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा जब मुझे प्राप्त हुआ तो अंचल कार्यालय नरपतगंज में लिखित आवेदन देकर फर्जी तरीके से नामांतरण करवाने पर रोक लगाने का गुहार लगाए हैं। जिसका नामांतरण बाद संख्या-14124/14126/14127/14128/14129-बर्ष 2022-2023 है। वहीं उन्होंने फुलकाहा थाना पुलिस को आवेदन देकर एक और खुलासा किया कि जमीन का पंचनामा शेड्यूल पूरी तरह फर्जी मनगढ़ंत है शेड्यूल में गवाह का जो हस्ताक्षर है वह फर्जी है ।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा इसका खुलासा तब हुआ जब मेरे द्वारा गवाह से पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा मेरे द्वारा पंचनामा बंटवारा पर किसी प्रकार का कोई हस्ताक्षर नहीं किया गया है। पीड़ित ने कहा जिसका लिखित आवेदन गवाहों के द्वारा दिया गया है। एक और बड़ी खुलासा हुआ जिस शेड्यूल पर ग्राम पंचायत राज मानिकपुर के सरपंच नाजिमा खातून का हस्ताक्षर दिखाया गया है। वह हस्ताक्षर भी फर्जी बताया जा रहा है। इसका खुलासा सरपंच ने अंचल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर किया।

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

error: