बिहार

तालाब खुदाई में मिली नाग देवी, जुट गई सौकरों ग्रामीणों की भीड़

नालन्दा(राकेश): नालंदा थाना क्षेत्र के सारिलचक गांव में तालाब खुदाई के दौरान नाग देवी की प्राचीन बेशकीमती प्रतिमा मिली। जिससे लोग हैरान रह गए। सफेद पत्थर की प्रतिमा आठवीं शताब्दी की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सारिलचक गांव में प्राचीन तारसिंह पोखर की सरकारी योजना से खुदाई की जा रही थी। उसी दौरान उकले पत्थर की भव्य मूर्ति मिली। मिट्टी हटाने मूर्ति नाग देवी की दिखी। मूर्ति को देखने के लिए आसपास के कई गांव के लोग जुट गए। ग्रामीण मूर्ति को गांव में स्थापित करने की मांग करने लगे। हालांकि, मूर्ति मिलने की सूचना के बाद पुरातत्व विभाग के अधिकारी आ गए। प्रशासनिक सहयोग से पुरातत्व विभाग के अधिकारी मूर्ति को नालंदा स्थित म्यूजियम लेकर चले गए। नालंदा संग्रहालय के पुरातत्वविद शंकर शर्मा ने बताया कि मूर्ति प्राचीन और बेशकीमती है। नाग देवी की मूर्ति आठवीं शताब्दी की प्रतीत हो रही है। इसे संग्रहालय में रखा जाएगा। इधर ग्रामीणों ने बताया कि तालाब से पूर्व में भी कई प्राचीन मूर्तियां मिल चुकी है। पूरा इलाका प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का है। जहां की जमीन में इतिहास छिपा है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: