बिहार

बिजली के करंट से हुई नगर निगम कर्मचारी की मौत!

पटनासिटी, (न्यूज क्राइम 24) पटना के नन्द लाल छपड़ा में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों ने NH30 को जाम कर दिया । जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगो को समझा कर जाम को छुड़वाया।

Advertisements
Ad 1

अगमकुआँ थानाप्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की मृतक मिथिलेश मांझी नगर निगम का सफाई कर्मी था और काम पर जाने के क्रम में 440 वॉल्ट का तार गिर जाने से उसकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गई और साथ ही दो अन्य लोग इसके चपेट में आने से घायल हो गए । घायलों में अजय मांझी की हालत नाजुक बताई जा रही है । घायलों का इलाज PMCH में किया जा रहा है।

Related posts

चौक थाना का वार्षिक निरीक्षण, कार्यप्रणाली व लंबित कांडों की हुई समीक्षा

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

error: