बिहार

बाढ़ के पानी के बीच बिजली के तार की चपेट में आया युवक, मुकेश कुमार की मौत!

फुलवारीशरीफ, अजीत। गौरीचक थाना क्षेत्र के लखना गांव में बाढ़ के बीच बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान लखना निवासी मुकेश कुमार, पिता जोगी पंडित के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बताया जा रहा है कि लखना गांव सहित आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने के कारण पहले से ही लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. कई जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण मुश्किल हालात में आवागमन कर रहे हैं. इसी बीच मुकेश कुमार बिजली के तार की चपेट में आ गया. करंट लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. परिजनों का विलाप देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. परिवार के लोगों ने बताया कि बाढ़ के कारण पहले से ही जीवन अस्त-व्यस्त है और ऐसे समय में घर के युवक की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ के पानी और जलजमाव के बीच बिजली के खुले या पानी के संपर्क में आने वाले तारों से खतरा लगातार बना हुआ है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से बाढ़ प्रभावित इलाकों में विद्युत आपूर्ति और तारों की स्थिति की तत्काल जांच कराने तथा खतरे वाले स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

मुकेश कुमार की मौत के बाद लखना गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. बाढ़ की मार झेल रहे ग्रामीणों के लिए यह हादसा एक और बड़ी चिंता लेकर आया है. लोगों का कहना है कि बाढ़ के बीच बीमारी, आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों की परेशानी पहले से बनी हुई है, वहीं बिजली से जुड़ी घटनाओं ने खतरा और बढ़ा दिया है।

Related posts

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास के आरोपी समेत 10 गिरफ्तार!

एनएमसीएच में ‘गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस’ पर कार्यशाला : शोध में नैतिकता और रोगी सुरक्षा पर जोर

डॉ. वर्गीज कुरियन की पुण्यतिथि पर पटना डेयरी में श्रद्धांजलि

error: