पटना(न्यूज क्राइम 24): बिहार भाजपा द्वारा 13 जुलाई को निकाली गई शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च में भाग ले रहे महाराजगंज लोकसभा से सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जी लाठीचार्ज के दौरान बुरी तरह से घायल हो गए थे। पटना साहिब सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आज पटना पहुंचते ही महाराजगंज लोकसभा से सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। चार बार के विधायक, पूर्व में सरकार में रहे वरिष्ठ मंत्री साथ ही लगातार दो बार से लोकप्रिय सांसद के ऊपर इतनी बर्बरता से किया गया लाठीचार्ज बहुत ही भर्त्सना योग्य है।

जनप्रतिनिधि के ऊपर ऐसी पुलिसिया कारवाई लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है। इसके पूर्व श्री प्रसाद,संसदीय क्षेत्र के राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण हॉस्पिटल में लाठीचार्ज के दौरान घायल हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। महिला कार्यकर्ताओं से भी पुलिस की क्रूर कारवाई को जानकर मैं मर्माहत हूं।
श्री प्रसाद ने कहा की आज श्रद्धेय लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्य आत्मा अपने शिष्य द्वारा विपक्ष की आवाज़ को लाठियों से दबाने के किए गए प्रयास से निश्चित रूप से दुखी होगी। साथ ही श्री प्रसाद ने,13 जुलाई को महागठबंधन सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज व भाजपा नेता स्व० विजय कुमार सिंह जी की हत्या के विरोध में भारतीय जानता पार्टी ,पटना महानगर के द्वारा भाजपा मुख्यालय के पास आयोजित “विशाल धरना” में सम्मिलित हुए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी जी, बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा जी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता भी धरना प्रदर्शन में मौजूद थे।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा की बिहार में किसानों की आवाज, युवाओं की आवाज और चार्जशीटेड उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग लोकतांत्रिक तरीके से उठाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर किए गए लाठीचार्ज से एक भी कार्यकर्ता न डरने वाले है, न झुकने वाले है, न रुकने वाले है। नीतीश बाबू इस अमानवीय पुलिसिया कार्रवाई का बिहार की जनता आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बहुत ही प्रभावी जवाब देगी। नीतीश कुमार ने बदला लेने के नियत से पुलिसिया लाठीचार्ज करवाई है। साथ ही श्री प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा की लगे रहो साथियों ये सरकार जल्द बदलने वाली है, जानता आने वाली है। भाजपा यह घोषणा करती है की नीतीश कुमार कुर्सी खाली करो जानता आती है।
