बिहार

सांसद रामकृपाल ने पटना गया रेल खंड पर चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा की

फुलवारी शरीफ़, अजीत। मंगलवार को सांसद रामकृपाल यादव,दानापुर रेल मंडल के कार्यालय पहुंच गए जहां उन्होंने मंडल रेलवे प्रबंधक जयंत चौधरी से मिलकर क्षेत्र में रेल के विकास के संबंध में मिलकर चर्चा कियें और रेलवे में चल रही विकास की समीक्षा की. साँसद पाटलीपुत्र श्री यादव ने दानापुर रेल मंडल कार्यालय में बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के पहुँच गये थे जिससे वहां हड़कंप मच गया.

Advertisements
Ad 1

सांसद श्री यादव ने बताया की मंडल रेल प्रबंधक के कक्ष में बैठकर उनसे पटना-गया रेल खंड पर मसौढी में बन रहे आरओबी के रेलवे भाग के कार्य को तेज गति से पुरा करने का निर्देश दिया गया तथा गति शक्ति के इंजीनियर रस्तोगी को नये स्वीकृत हुये छः आर यू बी तथा फुट ओवर ब्रिज का निविदा प्रक्रिया यथाशीघ्र पुरा करने को कहा.साथ ही साथ शिवाला गुमटी पर निर्माणाधीन आरओबी को यथाशीघ्र पुरा करने का निर्देश दिए .वहीं पटना – पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं रेल खंड पर फुलवारी रेल गुमटी, जमालउद्दीन चक रेल गुमटी पर क्रमशः आर यू बी तथा आर ओ बी की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव को धन्यवाद दिये.इस अवसर आधार राज अपर मंडल रेल प्रबंधक दानापुर मौजूद रहे।

Related posts

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत

error: