बिहार

सांसद मनोज तिवारी का पटनासिटी में रोड शो कल

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रख्यात फिल्म अभिनेता, गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी 3 नवंबर को पटनासिटी में रोड शो करेंगे। पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा के समर्थन में यह रोड शो दोपहर बाद 2 बजे गायघाट स्थित अंबेडकर चौराहा से प्रारंभ होगा।

Advertisements
Ad 1

सिटी कोर्ट, पश्चिम दरवाजा, ख़ांजेकला, चौक, हाजीगंज होता हुआ मालसलामी तक जायेगा। रोड शो में। स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव के अलावा कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है। रोड शो में सैकड़ों मोटरसाइकिल पर कार्यकर्ता रहेंगे। मार्ग में कई स्थानों पर लोग पुष्प वर्षा भी करेंगे।

Related posts

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को शो-कॉज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ

error: