अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया के बथनाहा स्थित , कोशी कॉलोनी मैदान में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, के द्वारा निर्देशित,नया भारत सशक्त भारत’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम सह शहीद नीरज छेत्री फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया, एसएसबी की 56वीं वाहिनी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सांसद श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वारा किया गया, कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले सांसद प्रदीप सिंह ने शहीद नीरज छेत्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं दीप प्रज्ज्वलित कर फ़ुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की, इस मौके पर सांसद ने खेल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया एवं इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन हेतु एसएसबी को धन्यवाद व्यक्त किया।
सांसद ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत- सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है, मोदी सरकार न सिर्फ वीरों का वंदन कर रही है बल्कि इस तरह के आयोजन करवाकर भारतीय वीर युवाओं को अपनी प्रतिभा के जरिए इतिहास रचने का मौका भी दे रही है। सांसद ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में। विश्व में भारतीय खिलाड़ियों का डंका बज रहा है। कार्यक्रम में एसएसबी की 56वीं बटालियन कमाण्डेन्ट सुरेंद्र विक्रम , जोगबनी नगर परिषद की अध्यक्ष रानी देवी , रोहित यादव,फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सेराज खुसरू के साथ कार्यक्रम से जुड़े कई अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
