अररिया, रंजीत ठाकुर बथनाहा के भवानीपुर मध्य विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना का चावल चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने मध्याह्न भोजन की 19 बोरी चावल चोरी कर लिया है । घटना की जानकारी स्कूल के सचिव तेतरी देवी के द्वारा प्रधानाध्यापक को दी गई । घटना के संदर्भ में स्कूल के सचिव तेतरी देवी ने बताया कि मध्य विद्यालय से मध्यान्ह भोजन का चावल पिछले दिनों चोरी हुई थी । चोरों की पहचान कर ली गई है। जिसको लेकर शुक्रवार को बथनाहा के सरपंच प्रतिनिधि मो० मुख्तार की अध्यक्षता में स्कूल परिसर में एक पंचायत की गई ।
स्कूल के सचिव द्वारा जांच करने पर यह पाया गया कि चोरी में विद्यालय में पढ़ने वाले तीन स्कूली बच्चे ही शामिल है । पूछताछ में तीनों बच्चों ने बताया कि 3 बोरी चोरी चावल हमलोग मिलकर चोरी किए है । ततपश्चात तीनों बच्चें का अविभावक को बुलवाकर चावल की बरामदगी एक घर से किया गया तथा बॉन्ड भरवाकर छोड़ा गया । वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर ने बताया कि पहले भी इस स्कूल से मध्यान भोजन का 19 बोरी चावल चोरी हो चुकी है।
