क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटना में प्रेमिका से अकेले में मिलना युवक को पड़ गया महंगा, घर वालों ने रच दी खूनी साजिश

पटना(अजीत यादव): राजधानी पटना में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक युवक की सोमवार सुबह चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव के लोग सकते में हैं। घटना पटना के सिगोड़ी थाने के दोखाड़ा गांव का है। मृतक उत्तम कुमार 16 वर्ष। दोखाड़ा निवासी मृत्युंजय कुमार का पुत्र था। बताया जाता है कि रविवार की रात उत्तम अपने घर के छत पर सोया हुआ था। कहा जा रहा है कि आधी रात को गांव के प्रेमिका से मिलने के लिए उत्तम निकला और सोमवार की सुबह में बदमाशों ने उसके हत्या बड़ी बेरहमी से करके उसका शव उसके घर के सामने ही फेंक दिया। आरोप है कि युवक की प्रेमिका के परिवार वाले ने ही उसकी हत्या की है। उत्तम के हत्या के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने रोड जाम लगाया।

Advertisements
Ad 1

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पुलिस से हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं, सिगोड़ी थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। अभी मृतक के परिजन से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ करने के बाद ही पूरा कारण स्पष्ट हो पाएगा। सभी जानकारियां मिलने के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी करेगी।

Related posts

आशा कर्मियों ने मांगो को लेकर धरना दिया

सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग

error: