बिहार

मास्टरमाइंड शिक्षक की सरेराह हत्या : पटना में 52 लाख की बैंक डकैती के सरगना अमन शुक्ला का अंत

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक अमन शुक्ला की बेरहमी से हत्या कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार अमन शुक्ला सोमवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर बच्चे को डॉक्टर के पास दिखाने जा रहा था. इसी दौरान पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे घेर लिया और उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुटी हैं।

Advertisements
Ad 1

बताया जाता हैं की अमन शुक्ला केवल अंग्रेजी का शिक्षक नहीं था, बल्कि वह 2020 में अनीसाबाद के पंजाब नेशनल बैंक में हुई 52 लाख की डकैती का मुख्य मास्टरमाइंड भी था। अमन शुक्ला का आपराधिक इतिहास बेहद शातिर रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह पटना के कई प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में अंग्रेजी की क्लास लेता था, लेकिन इसी की आड़ में उसने अपना एक खूंखार गैंग बना रखा था। 2019 की बैंक डकैती के समय तत्कालीन एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने खुलासा किया था कि अमन और उसके साथी शिक्षक हरिनारायण ने मिलकर ऐसे लोगों को गैंग में शामिल किया था जिनका कोई पुराना पुलिस रिकॉर्ड न हो। पुलिस ने इन दोनों गैंग लीडर समेत 5 को गिरफ्तार कर लिया था।

Related posts

जिलाधिकारी ने की लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस की समीक्षा

एमडीए अभियान में कम्युनिटी रेडियो बना जमीनी ताकत

पुलिस महानिरीक्षक पुर्णियां, ने 56 वीं वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा का किया भ्रमण

error: