अररिया(रंजीत ठाकुर): पथराहा पंचायत के घुरना बाजार के वार्ड 09 में मंगलवार की रात दहेज की मांग को लेकर 26 वर्षीय महिला बीबी रेहाना खातून की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हालांकि घटना के बाद मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने घुरना पहूंचकर आपस में सुलहनामा का भी प्रयास किया लेकिन मामला सुलह नहीं होने के कारण मृतिका के भाई के आवेदन पर घुरना थाना में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के गोतनी और भैसुर को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतिका 26 वर्षीय बीबी रेहाना खातून पति मोहम्मद इम्तियाज की शादी विगत 04 वर्ष पूर्व सुपौल जिला के छातापुर प्रखंड अंतर्गत रतनसार गांव में हुई थी। इस दौरान दोनों को 02 बच्चे भी हुए। मृतिका का पति घुरना बाजार में सब्जी बेचने का काम किया करता है। मायका पक्ष के लोगों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसके साथ बराबर मारपीट की जाती थी।
मंगलवार को आस पड़ोस के लोगों ने उसकी सूचना दी कि रेहाना की गला दबाकर हत्या कर दी है। जब उसके मायके से लोग वहां पहुंचे तो देखा कि शव आंगन में पड़ा हुआ है। मंगलवार की रात आपस में समझौता का भी प्रयास किया गया लेकिन सुलह समझौता नहीं होने पर थाना को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही घुरना थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि सब को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा जा रहा है उन्होंने कहा कि मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
