बिहार

75 लीटर नेपाली देसी शराब केसाथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, चोरी की होंडा बाइक जब्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने रविवार की रात शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमरोड़ी गांव के वार्ड संख्या-14 में छापेमारी कर 75 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की एक होंडा एचपी बाइक भी जब्त की है। बताया गया कि शराब तस्करी के लिए बाइक का नंबर प्लेट बदलकर इस्तेमाल किया जा रहा था।

थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर नेपाल से शराब की खेप लेकर मानिकपुर के रास्ते अमरोड़ी गांव की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें शराब और चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अमरोड़ी वार्ड संख्या-14 निवासी 32 वर्षीय दुलारचंद यादव, पिता लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बरामद होंडा बाइक का वास्तविक पंजीकरण संख्या BR-38-AH-2470 बताया जा रहा है, जबकि उस पर BR-38-AS-72487 नंबर का प्लेट लगाया गया था। पुलिस का कहना है कि बाइक चोरी की है और इसे शराब तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि बाइक अररिया जिले के मालगंज थाना क्षेत्र के घोरमारा वार्ड संख्या-3 निवासी नूजहत की बताई जा रही है। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व मदनपुर थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने के दौरान बाइक चोरी हो गई थी। इस संबंध में मदनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, एसआई रमेश कुमार, जितराज सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related posts

रोहित गोदारा-लिपिन नेहरा गैंग पर गुरुग्राम पुलिस का बड़ा शिकंजा, 6 बदमाश गिरफ्तार!

एम्स पटना में पुलिस उपाधीक्षक अधिकारियों को दी गई मेडिको लीगल ट्रेनिंग

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मिला रियल टाइम टेस्ट, करमचट बाँध में एम्स पटना की बहु एजेंसी मेगा मॉक ड्रिल

error: