बिहार

जिले में 30 नंवबर तक संचालित होगा पुरूष नसबंदी पखवाड़ा

अररिया, रंजीत ठाकुर जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण को बढ़ावा देने के लिये मिशन परिवार विकास अभियान संचालित किया जा रहा है. इसके तहत 30 नवंबर तक पुरूष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया जोयगा. दो चरणों में संचालित इस अभियान के पहले चरण में 11 नवंबर से 17 नवंबर तक दंपति संपर्क पखवाड़ा व 18 से 30 नवंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा. सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयासों की मजबूती के लिये परिवार नियोजन कार्यक्रम को अधिक प्रभावी व उपयोगी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसके लिये योग्य दंपतियों को नियोजन संबंधी विभिन्न उपायों की जानकारी देते हुए उन्हें इच्छित सेवा प्रदान करने की कवायद की जा रही है.

लाभुकों को दी जाती है प्रोत्साहन राशि


अभियान के संबंध में जिला सामुदायिक समन्वयक सौरव कुमार ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में आशा कार्यकर्ता अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर योग्य दंपतियों को चिह्नित करेंगी. नियोजन संबंधी विभिन्न उपायों को लेकर उन्हें जागरूक करते हुए इसका लाभ उठाने के लिये उन्हें प्रेरित करेंगी. दूसरे चरण में परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के क्रम योग्य दंपतियों को इच्छित सेवाओं का सुगमता पूर्वक लाभ उपलब्ध कराया जायेगा. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 21 नवंबर को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन दिवस आयोजित किया जायेगा. नसबंदी के लिये पुरुष लाभार्थी को 3000 रुपये व प्रेरक को प्रति लाभार्थी 300 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता है. वहीं महिला बंध्याकरण के लिये लाभार्थी को 2000 रुपये व प्रेरक को प्रति लाभार्थी 300 रुपये प्रोत्साहन राशि दिये जाने की जानकारी उन्होंने दी.

Advertisements
Ad 1

जागरूकता को लेकर होंगे विभिन्न प्रयास


जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान की सफलता को लेकर जरूरी प्रयास किया जा रहा है. संबंधित विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसकी सफलता को लेकर सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर सास-बहु सम्मेलन आयोजित करने व सारथी रथ के माध्यम से क्षेत्र में सघन जागरूकता अभियान संचालित किये जाने की जानकारी उन्होंने दी.

Related posts

जल जमाव समस्या का होगा निदान : रत्नेश कुशवाहा

श्री राम नवमी शोभायात्रा की तैयारी तेज, प्रशासनिक बैठक में सुरक्षा व सुविधाओं पर जोर

बिहार सरकार द्वारा तख्त पटना साहिब में श्रृद्धालुओं के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात

error: