बिहार

बड़ी कार्रवाई : 100 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ युवक गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) लहसुना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत उस्मानचक बस स्टैंड के पास से एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर लदी करीब 100 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है।

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार युवक की पहचान गौतम कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके से शराब को जब्त कर लिया है तथा आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। लहसुना थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बताया की शराबबंदी कानून के तहत आगे भी लगातार सघन अभियान जारी रहेगा।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: