बिहार

बड़ी कार्रवाई : तीन थानाध्यक्ष सहित चार पुलिस अधिकारी निलंबित

अररिया, रंजीत ठाकुर। जिले में पुलिस विभाग की छवि सुधारने को लेकर सख्त कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान तीन थानाध्यक्ष और एक अपर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ने बताया कि भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे जोगबनी थाना के थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद और अपर थानाध्यक्ष गोरख कुमार को निलंबित किया गया है। इन पर मादक पदार्थ तस्करों के साथ साठ-गांठ और मामलों के निष्पादन में लापरवाही के गंभीर आरोप हैं। एसपी ने कहा कि बॉर्डर थाना होने के बावजूद अपेक्षित बरामदगी नहीं हो रही थी और वारंट व कुर्की के निष्पादन में भी ढिलाई बरती जा रही थी।

Advertisements
Ad 1

वहीं फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। एसपी के अनुसार, यदि समय पर कार्रवाई की जाती तो एक हत्या की घटना को रोका जा सकता था।

इसके अलावा कुआरी थाना के थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा को एक महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक तस्वीर वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही थी, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के अन्य थानों की कार्यप्रणाली पर भी लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: