बिहार

महाशिवरात्रि की मची धूम मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ी भीड़

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उम्र पड़ी है। भक्तजन बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर दूध जल और बेल पत्र चढ़ाकर अभिषेक कर रहे हैं। महादेव से अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर सार्वजनिक शिव मंदिर नरपतगंज, फुलकाहा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दोनों शिव मंदिर में संध्या भव्य शिव बारात निकालने की तैयारी में श्रद्धालु लगे हुए हैं। फुलकाहा में बारात फुलकाहा शुक्रहाट स्थित बाबा फुलेश्वर नाथ शिव मंदिर एवं नया टोला शिव मंदिर से निकालकर मानिकपुर होते हुए फुलकाहा नया टोला शिव मंदिर होकर पुनः फुलेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त की जाएगी।

Advertisements
Ad 1

बारात में भूत पिशाच के वेश में सजे कलाकार झांकियां और ढोल नगाड़ों के साथ भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का संगीत चित्रण किया गया। छोटे बच्चे शिव पार्वती,सीता-राम की भूमिका निभाते दिखाएं गये रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा भांग और ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई है जो उत्सव की शोभा बढ़ा रही है। पूजा अर्चना के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए मंदिर समिति ने पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों को तैनात किया तथा फुलकाहा थाना पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस के द्वारा विशेष निगरानी रख रही है। फुलेश्वर नाथ मंदिर शुक्रहाट का स्थापना 1980 जबकि नया टोला स्थित शिव मंदिर का स्थापना 1962 के दशक में की गई थी। निर्माण के समय स्थानीय लोगों एवं फुलकाहा थाना पुलिस के द्वारा की गई थी। शिव बारात धार्मिक आस्था, सामुदायिक एकजुट और सांस्कृतिक परंपरा का एक जीवन प्रतीक बन गई है। हजारों भक्त इस पवित्र रात्रि में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं।

Related posts

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…

error: