बिहार

पीड़ित महादलित महिला से मिलने पहुचे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान

खुसरूपुर, सुधांसु पांडेय। प्रखंड के मोसीमपुर गांव में हुए एक दलित महिला के साथ हैवानियत की शिकार महिला से मिलने पहुंचे लोजपा रामविलास पार्टी के कर्ताधर्ता सांसद चिराग पासवान। उन्होंने खुसरूपुर पहुंचकर सबसे पहले बांस टाल चौराहा के सटे मोहल्ले में एक पीड़ित परिवार से मुलाकात किया। जानकारी दे दे कि बांस टाल चौराहा निवासी शिवजी पासवान और बैजनाथ राय के बीच जमीनी विवाद हुआ था। इस बीच पुरानी सड़क मार्ग पर पहले से मौजूद लोजपा रामविलास पार्टी के समर्थकों ने उनका भव्य रूप से स्वागत किया।

इस दरमिया लोजपा रामविलास पार्टी के कार्यकर्ता क्रमश राधे पासवान, सुरेंद्र पासवान, संजय शर्मा, संजय चौबे आदि सैंकड़ो लोग शामिल थे। इसके बाद चिराग पासवान मोसीमपुर के रविदास टोला पहुंच कर पीड़ित दलित महिला से मुलाकात किया। उनका हाल चाल लिया एवम हर संभव मदद करने की बाते कही। इस बीच सैंकड़ो की संख्या में मौजूद लोजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन पर उत्साहित दिखे।

Advertisements
Ad 1

बाद में मीडिया कर्मी को संबोधित करते हुए चिराग ने इस घटना की तुलना मणिपुरकांड से करते हुए बिहार की नीतीश और तेजस्वी सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि ये बो लोग है जो मणिपुर की घटना को लेकर गले फाड़ फाड़ कर संसद में चिल्ला रहे थे। जबकि राजधानी पटना से महज 40 किलोमीटर दूर हुए इस जघन्य कांड पर एक शब्द नही बोले। उन्होंने कहा कहा गए इंडिया गठबंधन वाले लोग। उन्होंने नीतीश सरकार के मंत्रियों पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर किया कहा एक ने भी इस दलित महिला को देखने तक नहीं आया। इसके आगे उन्होंने क्या कुछ कहा उसे सुने. ….

Related posts

भारत ने सभी प्रकार के आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया

देश में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीज़ल, प्राकृतिक गैस और एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार

CM सम्राट चौधरी बोले- पुलिस से ही सुशासन, अपराधी 48 घंटे में पाएंगे जवाब

error: