बिहार

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का संदेश देते नन्हे देशभक्त

फुलवारीशरीफ, अजित। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रा० विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ में बच्चों ने देशभक्ति और स्वच्छता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया. ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ कार्यक्रम के तहत आयोजित गतिविधियों में नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएं पूरी तरह तिरंगे के रंग में रंगे नजर आए. बच्चों के चेहरों पर देश प्रेम का उत्साह और आंखों में स्वच्छ भारत का सपना साफ झलक रहा था.

कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता, और स्वच्छता पर आधारित नाट्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया. कहीं हाथों में तिरंगा, तो कहीं झाड़ू लेकर सफाई का संदेश — हर एक करतब में भारत के प्रति प्रेम और गर्व छलक रहा था।

Advertisements
Ad 1

विद्यालय की शिक्षिका नीतू शाही ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं. उनके सर्वांगीण विकास के साथ देश प्रेम, नैतिकता, सामाजिक जिम्मेदारी और जुनून को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है. स्वच्छता और देशभक्ति का यह संगम न केवल बच्चों के व्यक्तित्व को निखारता है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग भी प्रशस्त करता है। तिरंगे की छांव में और स्वच्छता के संदेश के साथ बच्चों की यह प्रस्तुति स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर गई।

Related posts

होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने खेली रंगों की होली

रोज़ा, रूहानी फ़र्ज़ और वैज्ञानिक सच्चाई : इमरान गणी

होली के दिन चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, टेम्पो से 210 लीटर देसी शराब बरामद!

error: