बिहार

संपतचक में देर रात में गाय लेकर जा रहा पिकअप ने सड़क किनारे मकान में मारा धक्का

फुलवारी शरीफ, अजीत राजधानी पटना के संपतचक प्रखंड के शाहपुर के पास तेज रफ्तार एक पिकअप एक मकान से टकरा गया. पिकअप पर आधा दर्जन से अधिक जानवर (गाय ) था जिसमें दो गायों की मौत हो गई जबकि अन्य गाय बुरी तरह जख्मी हो गई.इस हादसे में मकान के पास एक विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं मकान का अगला हिस्सा और आगे बने हुए कमरे का शटर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसा शनिवार की रात करीब 1:30 की बताई जा रही है. घटना के दौरान हुए तेज जोरदार आवाज के बाद घर में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गयी .

घर से बाहर निकले लोगों ने शोर मचाया और आसपास के लोग जमा हुए ग्रामीणों की सूचना पर गोपालपुर थाना पुलिस पहुंचकर और चालक और खलासी को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. व्हाई इस हादसे के घंटे बाद तक मरे हुए जानवर और घायल गए घटना स्थल पर ही तड़पते रहे. नम्रटी जानवर को हटाया गया और नए घायल जानवरों का इलाज की व्यवस्था ही की गई. रविवार की सुबह घटना स्थल पर पड़े मृत जानवर और घायल जानवरों को देख लोगों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा काफी देर तक वहां आवा गमन बाधित हो गया.

Advertisements
Ad 1

स्थानीय वार्ड पार्षद पति अनिल कुमार यादव ने बताया कि एक पिकअप आधा दर्जन से अधिक गाय को लेकर कहीं जा रहा था. शाहपुर के पास रात के करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार चालक का नियंत्रण खो गया और पिकअप मदन सिंह के मकान में धक्का मारते हुए बिजली के पोल से जा टकराया. उन्होंने बताया कि दो गायों की मौत घटना स्थल पर हो गए जबकि चार से पांच गाय बुरी तरह जख्म हो गई थी उनका कमर टूट गया था तो किसी का पैर टूट गया था. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों में नाराजगी इस बात को लेकर थी की घटना के कई घंटे बाद तक अमृत जानवरों को वहीं छोड़ दिया गया और घायल जानवरों के इलाज की व्यवस्था भी नहीं की गई.

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: