बिहार

फुलवरी शरीफ के भीषण जाम मे फस गया लालू प्रसाद का काफीला

फुलवारी शरीफ, अजित पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर मिसा भारती के समर्थन में रोड शो जनसंपर्क करने के दौरान नौबतपुर से लौटते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद हारून नगर सेक्टर 2 में मुस्लिम लोगों से मिलने पहुंचे. हारुण नगर सेक्टर 2 में कमेटी हॉल में बड़ी संख्या में जमा अल्पसंख्यक समाज के लोगों से एकजुट होकर डॉक्टर मिसा भारती के पक्ष में मतदान की अपील की. हारुण नगर से निकलने के बाद फुलवारी शरीफ पटना खग़ौल मुख्य मार्ग पर लगने वाले भीषण जाम में लालू प्रसाद का काफिला फस गया.

Advertisements
Ad 1

करीब 15 मिनट तक खोज ईमली मोड पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का काफिला फंसा रहा इसके बाद स्कोट पार्टी किसी तरह श्री प्रसाद के रथ को जाम से निकलने में आगे बढ़े. बताया जाता है कि अनिसाबाद गोलम्बर तक भीषण जाम लगा हुआ था. पुलिस जवान और सुरक्षा कर्मियों को श्री प्रसाद का काफिला निकालने में पसीने छूट गए. वही जाम में फंसे लालू प्रसाद के रथ के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और सेल्फी लेने लगे. सभी लोगों को लालू प्रसाद हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते रहे.

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: