झारखण्ड

युवकों से लाखों की ठगी, होमगार्ड में नौकरी लगाने के नाम पर लिए रुपये

धनबाद(न्यूज साभार): जिला डीसी ऑफिस में चपरासी के द्वारा तीन युवकों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. डीसी ऑफिस में कार्यरत डोलू राम रजवार के ऊपर तीन युवकों ने 2 लाख की ठगी का आरोप लगाया है. तीनों युवकों के द्वारा मामले की शिकायत जिला डीसी से की गयी है. होमगार्ड में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख डोलूराम के द्वारा लिए जाने आरोप तीन युवकों ने लगाया है.ठगी का शिकार हुए युवक डोमन महतो, उमेश महतो और चेतन महतो का कहना है कि साल 2018 में होमगार्ड की बहाली सरकार की ओर से निकाली गई थी. इस बहाली में होमगार्ड की नौकरी लगाने के लिए डोलू राम रजवार ने उन तीनों से 2 लाख लिए थे. 10 मई 2018 को तीनों युवकों ने डोलू रजवार को 2 लाख रुपए दिए थे. इसके बाद में फिर 20 हजार रुपये भी उसे दिए गए. डोलूराम रजवार ने होमगार्ड की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: