बाँसडीह(संजय कुमार तिवारी): बाँसडीह बलिया मार्ग पर गांधी आश्रम के समीप वृहस्पतिवर के दिन एसआर पेट्रोल पम्प के मैनेजर से दिन दहाड़े दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर लाखों रुपये लूट ले गए. लूट की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस जांच में जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंडहरा स्थित शम्भू नाथ गुप्ता के एसआर पैट्रोल पम्प के मैनेजर संजय गोंड़ पुत्र स्वामीनाथ गोंड़ प्रतिदिन की तरह बिके तेल के पैसे को बैंक में जमा करते थे।वहीं गरुवार को लगभग 3:45 बाइक सवार दो बदमासो ने घटना को दिया अंजाम.
आनन फानन में आस पास के लोगो ने बाँसडीह पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर बाँसडीह पुलिस पहुच गई. लूट कर कैस भरा बैग लेकर भाग रहे शिवराम पुर से नरला होते भाग रहे बदमासो ने गांव के समीप एक विद्युत पोल के पास बैग फेक कर तेज रफ्तार में भाग निकले ।वही इस घटना को फेखकर ग्रमीणों ने तत्काल डायल 112 पर इसकी सूचना सूचना मिलते ही बाँसडीह पुलिस मौके पर पहुच गई और और बैग को अपने कब्जे में ले लिया. वही पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों से भी पूछ ताछ कर रही है।पेट्रोल पम्प के कर्मचारियो ने बताया कि घायल पम्म मैनेजर को जिला चिकत्सालय इलाज के भेजा गया है।वही कर्मचारियो ने बताया कि बिके हुवे पैसों को जमा करने के लिए जा रहे थे ।तभी बदमासो ने पिंडहरा के गाँधी आश्रम के समीप घटना का अंजाम दिया।
