बिहारराजनितिक

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था में कमी बदले की भावना और लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने की साजिश है : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सुरक्षा व्यवस्था में कमी किए जाने पर गंभीर आपत्ति और चिंता प्रकट करते हुए कहा कि बिहार सरकार जिस तरह से कार्य कर रही है इससे स्पष्ट होता है कि लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष के खिलाफ किस तरह से सरकार काम कर रही है, यह अब दिखने लगा है। सत्तापक्ष की इस तरह की कार्रवाई कहीं ना कहीं विपक्ष के आवाज को दबाने की साजिश है। विपक्ष के संघर्ष और आंदोलन से पहले ही तेजस्वी जी की सुरक्षा को कम करके सरकार ने अपनी घबराहट और बेचैनी को स्पष्ट कर दिया कि उनकी विपक्ष के प्रति सरकार की मंशा क्या है। इन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी जी द्वारा जिस तरह से सरकार के क्रियाकलाप को लेकर सरकार को आईना दिखाने का कार्य कर रहे हैं, उससे सरकार के लोग बेचैनी में है। और इसी बेचैनी का परिणाम है कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था में कमी कर दी गई है।

Advertisements
Ad 1

एजाज ने आगे कहा कि सबको पता है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव हमेशा जनता और जनता के मुद्दे पर जनता के बीच जाने का काम करते रहे हैं और वह आगे भी अपनी बातें जनता के हितों में बुलंद करते रहेंगे। इन्होंने आगे कहा कि सत्तारूढ़ दल के लोग बेचैनी में हैं और उनकी इस तरह की घबराहट ये बता रही है कि जनता के मुद्दे पर जनता के बीच नेता प्रतिपक्ष की बात पहुंचे, क्योंकि जिस तरह से एनडीए के नेताओं , मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के द्वारा जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल प्रलाप और बयान बाजी की जा रही है या स्पष्ट करता है की सरकार को जनता के लिए कोई काम करने से मतलब नहीं है। और बिहार में नीट की छात्रा के मुद्दे पर सरकार घिर गई है और सरकार की किरकिरी हो रही है उससे ध्यान भटकाने के लिए नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा कर्मियों में कमी करके बदले की भावना के तहत कार्य की जा रही है, जो कहीं से उचित नहीं है।

इन्होंने कहा कि आखिर क्या कारण है कि भाजपा और जदयू के नेताओं को जेड प्लस की सुरक्षा दी जा रही है जबकि नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षाकर्मियों में कमी कर करके उनकी सुरक्षा वाई प्लस कर दी गई है जो कहीं से उचित नहीं है। और ये एनडीए सरकार की बेचैनी और घबराहट का ही परिणाम है। जबकि तेजस्वी जी जनता और बिहार में रोजगार ,विकास और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर तथा अपराध और हत्या पर लगातार आवाजें बुलंद कर रहे हैं और सरकार में बैठे हुए लोगों को भी पता है की नेता प्रतिपक्ष इन्हीं सब मुद्दों पर जनता के बीच जाकर सरकार को घेरने का काम करेंगे। इसीलिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था कम की गई है।

Related posts

हिन्दी, संस्कृत, उर्दू एवं मैथिली विभागाध्यक्षों द्वारा स्वरचित काव्य पाठ तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

एम्स पटना में विश्व कैंसर दिवस 2026 पर सीएमई एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

एम्स पटना की चिकित्सक को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, डॉ. वीणा कुमारी सिंह एम्स गोरखपुर की इंस्टीट्यूट व गवर्निंग बॉडी की सदस्य नामित

error: