बिहार

कृष्ण का मार्ग ही भगवत गीता का सार है : श्री बलदाऊ त्रिपाठी जी

पटनासिटी(रॉबीन राज): राधेश्याम परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। सामूहिक पूजा करके 51 महिलाओं सुसज्जित वेशभूषा में कलश यात्रा एवं श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा श्री सत्नारायण भगवान मंदिर से माथे पर कलश लेकर महिलाएं राधे-राधे का जाप करते हुए चौक स्थित जालान भवन पहुंची। महिलाएं कथा स्थल तक झूमते नाचते हुए श्रीमद् भागवत जी को व्यास पीठ पर विराजमान किया।

सात दिवसीय भागवत कथा समारोह के पहले दिन कथा वाचक श्री बलदाऊ त्रिपाठी जी के सानिध्य में विधि-विधान के साथ वेदी पूजन किया गया।

Advertisements
Ad 1

गुरुजी ने इस अधिक मास का महत्व बताते हुए कहा की श्रीमद्भागवत कथा कराने का जो पुण्य मिलता है वह उनके वचन थे कोई तन दुखी कोई मन दुखी कोई धन बिन रहत उदास थोड़े-थोड़े सब दुखी सुखी कृष्ण के दास गुरु जी ने बताया की कृष्ण का मार्ग ही भगवत गीता का सार है। इस मौके पर संस्थापिका शोभा गुप्ता ने पुजा आरती कर गुरू को अगवस्त्य दिये।

व्यवस्थापक चक्रेश अग्रवाल ने बताया कि आज श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन जलान भवन के बाहर 1000 भक्तों के बीच पूरी, सब्जी, बुंदिया और रायता का वितरण किया गया हैं। संयोजक आलोक गुप्ता ने पूजन करके श्रीमद् भागवत जी का व्यास पीठ का पूजन किया। इस कार्यक्रम में संगीता झुनझुनवाल, रीमा गुप्ता, सीमा शर्मा, सरोज जायसवाल, संजय गोलवारा, दीपक, गोविंद, उज्जवल चौधरी, रंजीत मित्तल, विपुल जगनानी समेत सभी सदस्य सक्रिय रहे।

Related posts

तक्षशिला कॉलेज में 15 दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला शुरू

नवाबगंज में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा को दी गई भावभीनी विदाई

सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

error: