बिहार

विश्व किडनी दिवस पर किडनी डोनर को किया गया सम्मानित

फुलवारी शरीफ, अजीत। विश्व किडनी दिवस के मौके पर फुलवारीशरीफ स्थित ऐस किडनी केयर में किडनी डोनर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे कई किडनी दाताओ को उपहार तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया.

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर सीनियर किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ जमशेद अनवर ने बताया की हर साल १४ मार्च को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है जिसका मकसद समाज में किडनी स्वास्थ के बारे में जागरूकता फैलाना है.उन्होंने कहा की आज विश्व में किडनी फेलियर के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ऐसे रोगियों के लिए किडनी ट्रांसप्लांट ही सबसे बेहतर उपचार है. इसलिए लोगों को अंग दान के लिए आगे आना चाहिए.एक किडनी दान करने के बाद भी डोनर्स को किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है और वो सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं।. इस मौके पे डॉ अनवर हुसैन, डॉ मनीष, डॉ जावेद अनवर तथा डॉ शादान रबाब इत्यादि मौजूद थे.

Related posts

एम्स पटना में “न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026” का आयोजन, स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के उन्नत इलाज पर राष्ट्रीय मंथन

बिहार में गन्ना यंत्रीकरण एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

बेली रोड पर मेट्रो निर्माण स्थल का निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के निर्देश

error: