बिहार

जोगबनी एसएसबी जवानों ने 93 किलो गांजा सहित एक चारपहिया वाहन किया जब्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। एसएसबी 56वीं वाहिनी जोगबनी बीओपी के जवानों ने शुक्रवार को जोगबनी मुख्य नाका के समीप 93 किलो गांजा के साथ एक चारपहिया वाहन बीआर 01ए डब्ल्यू 1075 को जब्त किया है । यह करवाई एएसआई त्रिलोकचंद के नेतृत्व में किया गया । वहीं तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। इस संबन्ध में मिली जानकारी के अनुसार तस्कर नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। इस बीच सीमा पर तैनात एसएसबी ने शक के आधार पर वाहन का जब जांच किया तो उससे गांजा बरामदा हुआ।

Advertisements
Ad 1

इस बीच तस्कर मौके का फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर भाग निकला। एसएसबी द्वारा जब्त वाहन और गांजा को कैंप ले गया जहां आवश्यक कागज़ी प्रक्रिया के बाद जोगबनी पुलिस को सौंप दिया । वहीं जोगबनी पुलिस सब के द्वारा दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

error: