पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गायघाट सेक्टर अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु पुल के नीचे, अशोक राजपथ, गायघाट में सत्र 2025–2028 का सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद अली आज़ाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सदस्यता अभियान के दौरान हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा साथियों ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस बार जनता दल यूनाइटेड द्वारा पूरे बिहार में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे जनसमर्थन के साथ पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जदयू गायघाट सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर, मनोज शर्मा, चुन्नू चंद्रवंशी, बाबू भाई, श्रीमती सुषमा देवी, राहुल कुमार चौधरी, मो. अफरोज आलम, मो. गजाली, मो. राजू, मो. शहाबुद्दीन, अनिकेत कुमार, सौरभ पटेल, राजचक्रवर्ती जी सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
