पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब प्रबन्धकी बोर्ड के महासचिव इन्द्रजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह द्वारा दिये गये संयुक्त ब्यान में कहा गया है कि जत्थेदार अवतार सिंह हित अपना कार्यकाल पूरा करेंगे इसमें कोई संदेह नहीं है। दिल्ली कमेटी द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को सदस्य नामजद करके भेजने की प्रक्रिया केवल राजनीति से प्रेरित होकर किया गया कार्य है तख्त साहिब के संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है शायद इससे पहले भी जब ऐसी स्थिति आई तो उस समय भी डिस्ट्रिक यां सैशन जज ने उस पर कोई प्रतिक्रिया देना मुनासिब नहीं समझा था।
दोनों पदाधिकारियों ने कहा दिल्ली गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी द्वारा एक पत्र भेजकर किसी अन्य सदस्यों को नामजद करने की बात कही गई है पर तख्त साहिब का संविधान इसकी कतई इजाजत नहीं देता। किसी भी संस्था के द्वारा एक बार जो सदस्य नामजद करके भेजा जाता है वह 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करता है। इससे पहले भी इस तरह की कई मिसाल हैं पर उसमें भी केवल वह सदस्य रहे जिन्हें एक बार नामजद करके संस्थाओं के द्वारा भेजा गया था इसलिए जो लोग तख्त साहिब के संविधान को अच्छे से समझने के बावजूद इस पर विवाद खड़ा करते हुए संगत को गुमराह कर रहे हैं उन्हें इससे बाज आना चाहिए। जत्थेदार अवतार सिंह हित तख्त साहिब के अध्यक्ष हैं और जब तक उनका कार्यकाल समाप्त नहीं हो जाता वही अध्यक्ष रहेंगे किसी दूसरे व्यक्ति का सदस्य बनने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
इस दोनों पदाधिकारियों का कहना है कि जत्थेदार अवतार सिंह हित के तख्त साहिब का अध्यक्ष बनने के बाद से तख्त साहिब में जो सुधार हुए, मर्यादा कायम हुई उसकी संसार भर के सिखों द्वारा प्रशंसा की जा रही है पर शायद चंद लोगों को यह रास नही आ रहा क्योंकि उनकी चलती दुकानदारियां अवश्य बंद हो गई है और मौजूदा समय में तख्त साहिब में सभी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किए जा रहे हैं। जत्थेदार अवतार सिंह हित शायद ऐसे अकेले अध्यक्ष होंगे जिन्हें गुरबाणी का इतना ज्ञान है, रोजाना अमृतवेले उठकर नितनेम करने के पश्चात ही अपने दिनचर्या की शुरुआत करते हैं। उनके पास प्रबन्ध चलाने का जो तुर्जबा है उसके आधार पर उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर चलते हुए जो कार्य किये हैं वह सराहनीए हैं। कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि तख्त साहिब का लंगर हाल अत्याआधुनिक हो जायेगा, आज लंगर हाल में आटोमैटिक मशीनें लग गई हैं जिससे कुछ घंटों में हजारों लाखों लोगों के लिए लंगर तैयार हो सकता है। इससे भी बड़ी बात यह है कि इस पर आने वाले खर्च का बोझ भी तख्त साहिब पर नहीं पड़ा अध्यक्ष महोदय ने अपने रसूख से इसका प्रबन्ध करवाया है। आने वाले दिनों में नई सराओं का कार्य शुरु होने जा रहा है। कोरोना काल के दौरान जब समुचे संसार में आपदा की स्थिति बन गई और बड़ी बड़ी संस्थाओं के द्वारा अपने स्टाफ को यां तो निकाल दिया गया यां फिर उन्हें कम तनख्वाह दी गई पर जत्थेदार अवतार सिंह हित ने अपनी सूझबूझ और दूरदर्शी सोच के साथ जत्थेदार रणजीत सिंह गौहर की डियूटी लगाई और उन्होंने दूर दराज के राज्यो ंमें जाकर धन और रसद आदि लेकर आये जिससे तख्त साहिब के स्टाफ को तनख्वाह समय से दी गई, बकायदा उनके परिवार के लिए राशन दिया गया। स्टाफ को किसी तरह की समस्याएं ना हों उसके लिए अध्यक्ष महोदय द्वारा विशेष तौर पर चिन्ता व्यक्त करते हुए उनके निवारण का ध्यान रखा जाता है। उपरोक्त सदस्यों ने कहा हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं होगा कि एक अच्छे प्रबन्धक में जो भी गुण होने चाहिए वह सभी जत्थेदार अवतार सिंह हित में हैं शायद इसी के चलते सभी उनके कायल हो जाते हैं।
