अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना परिसर में जमीन विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन। जनता दरबार थाना अध्यक्ष नगीना कुमार के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट के रूप में हल्का कर्मचारी नवाबगंज रवि कुमार के उपस्थिति में दर्जनों मामले जांच कर कई मामले का सुलह समझौता के तहत निष्पादन किया।
साक्ष्य के अभाव में कई मामले में आवेदक को साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। जनता दरबार में अधिक मामले आपसी बटवारा, दखल देहानी,आदि से जुड़ा देखा गया है।
